सहरसा में TRIMAS Care Center का शुभारंभ, विधायक आईपी गुप्ता ने किया उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

सहरसा के नया बाजार में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस TRIMAS Care Center की शुरुआत की गई। सुशीला एंड राधा हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड की इस नई इकाई का उद्घाटन सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आईपी गुप्ता ने कहा कि सहरसा में इस तरह के आधुनिक केयर सेंटर की शुरुआत होना जिले के लिए अच्छी पहल है। इससे स्थानीय लोगों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। खासकर वैसे मरीजों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्हें फिजियोथेरेपी, दर्द से राहत और शारीरिक पुनर्वास के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।

 

TRIMAS Care Center में आधुनिक मशीनों के माध्यम से एडवांस फिजियोथेरेपी, पेन मैनेजमेंट, मोबिलिटी ट्रेनिंग और ट्रॉमा रिहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां मरीजों की शारीरिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उपचार और पुनर्वास की आधुनिक व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर देखभाल के साथ उनकी शारीरिक क्षमता और गतिशीलता को दोबारा बेहतर बनाने में मदद करना है।

 

इसके अलावा सेंटर में बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए भी व्यवस्था की गई है। यहां केयरटेकर की सुविधा, प्राइवेट रूम और 24 घंटे देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे उन बुजुर्गों और मरीजों के परिजनों को राहत मिलेगी, जिन्हें लगातार देखभाल की आवश्यकता होती है।

 

सहरसा जैसे इलाके में आधुनिक फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन सेंटर की शुरुआत को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सेंटर के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को अब ऐसी सुविधाओं के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की यह पहल आने वाले दिनों में क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *