शेखपुरा सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही का आरोप, प्रसूता और नवजात की मौत से मचा बवाल

शेखपुरा: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शेखपुरा सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजकुमारी के रूप में हुई है। उनकी शादी कुछ वर्ष पहले नालंदा निवासी निरंजन कुमार पांडेय के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, राजकुमारी को प्रसव के लिए शाम करीब तीन बजे शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया था।

Sponsored Advertisement

मृतका के पति निरंजन कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच उनकी पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, लेकिन अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही नर्स। उन्होंने बताया कि पूरी रात वे अस्पताल के अलग-अलग दरवाजे खटखटाते रहे, लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिला।

पति का आरोप है कि इमरजेंसी होने के बावजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। मजबूर होकर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी और नवजात बेसुध अवस्था में पड़े मिले। परिजनों का कहना है कि उन्हें महिला की गंभीर स्थिति की जानकारी भी समय पर नहीं दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विजय सम्राट भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन और जिम्मेदार कर्मियों की लापरवाही के कारण दो जानें चली गईं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

फिलहाल इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा लोककला और रंगमंच का महाकुंभ, 24 से 26 दिसंबर तक होगा 13वां रंग महोत्सव; 11 राज्यों के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर में दिसंबर महीने में कला, संस्कृति और रंगमंच का भव्य संगम देखने को मिलेगा। शहर में 24 से 26 दिसंबर तक 13वें भागलपुर रंग महोत्सव 2026…

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

नालंदा के एक ही परिवार के 13 लोगों की सड़क हादसे में मौत, रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *