चार धुर जमीन के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकित्ता गांव में रविवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चार धुर जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद में दो पड़ोसी परिवार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस हिंसक झड़प में कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी रेफरल अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच), भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार विनोद यादव और पवन यादव आपस में पड़ोसी हैं। दोनों के बीच करीब एक वर्ष से चार धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस जमीन को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। हाल ही में इस मामले की सुनवाई अंचल कार्यालय में भी हुई थी, जहां दोनों पक्षों को विवादित जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा और रविवार को विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्ष विवादित जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। इसी को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा है। रविवार को हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रथम पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *