नशा मुक्त कोशी अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 1103 लीटर शराब और 154 ग्राम स्मैक बरामद, 85 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा। कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), कोशी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 1103.56 लीटर अवैध शराब, 39.33 किलोग्राम गांजा और 154.87 ग्राम स्मैक बरामद किया है। वहीं, 85 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

Sponsored Advertisement

डीआईजी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 से 27 नवंबर 2026 तक की गई कार्रवाई में 2.6 लीटर कोडिन सिरप और 188 एमएल नशीला इंजेक्शन भी बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 15 मोटरसाइकिल, तीन चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक पैन कार्ड और एक डिजिटल तराजू समेत अन्य सामान जब्त किया है। इसके अलावा 13,500 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में अवैध शराब कारोबार के 65 और सूखा नशा के 20 तस्कर शामिल हैं।

 

फरवरी से अब तक 2964 तस्कर गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कोशी क्षेत्र में 89,497.982 लीटर अवैध शराब, 5790.39 लीटर कफ सिरप, 8436.706 किलोग्राम गांजा और 9614.972 ग्राम स्मैक बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा नशीले इंजेक्शन, 325 नशीली टैबलेट, हथियार और कारतूस समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं। इस दौरान कुल 2964 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

नशे के कारोबार की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी

 

डीआईजी कार्यालय ने आम लोगों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए हेल्पलाइन नंबर 9060384865 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से नशे के अवैध कारोबार की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। विशेष उपलब्धि वाली सूचना देने वालों को उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

आनंद मोहन प्रकरण में कानून की एकरूपता पर ज्योति कुमार सिंह ने उठाए सवाल, बोले- न्यायपालिका का सम्मान जरूरी, लेकिन आलोचना भी लोकतांत्रिक अधिकार

सहरसा। अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश महासचिव ज्योति कुमार सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की परिहार से हुई रिहाई का आदेश सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने पर…

बिहटा में FDDI का एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट संपन्न, बिहार-यूपी और झारखंड के 40 CBSE प्रधानाचार्यों ने जानी कौशल शिक्षा की संभावनाएं

फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), पटना परिसर में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *