सहरसा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Sponsored Advertisement

मृतका की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के खजूरी मटियानी वार्ड संख्या-13 निवासी स्वर्गीय रघु मुखिया की 78 वर्षीय पत्नी बलिया देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बलिया देवी अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर बलही स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा में रुपये निकालने गई थीं। बैंक से पैसे निकालने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलिया देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके शरीर से काफी खून बहने लगा और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। हालांकि, बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि उसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

इधर, बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, बलिया देवी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों संतान विवाहित हैं। उनके पति रघु मुखिया की करीब दस वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

इस संबंध में बलवाहाट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

कॉमेडियन यश माहेश्वरी की अभद्र टिप्पणी पर प्रीति शेखर का तीखा पलटवार, बोलीं- बिहार की महिलाएं लतिया देंगी तब समझ आएगा

भागलपुर। दिल्ली-एनसीआर में आयोजित एक कॉमेडी शो के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी द्वारा बिहार की महिलाओं और हिंदू परंपरा के प्रतीक सिंदूर को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी…

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *