इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित मारपीट और चावल गबन के आरोपों की जांच के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सदर एसडीएम और एसडीपीओ को पत्र लिखकर नामजद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

 

Sponsored Advertisement

डीईओ के निर्देश पर गठित दो सदस्यीय जांच टीम ने 23 नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। जांच रिपोर्ट के अनुसार, खाद्यान्न पंजी में दर्ज 675.30 किलोग्राम चावल के विरुद्ध विद्यालय में करीब 657.30 किलोग्राम चावल उपलब्ध मिला। इस आधार पर टीम ने चावल बेचने और गबन करने के आरोप को बेबुनियाद बताया है। निरीक्षण के दौरान रसोईघर में अधपकी दाल और उबला हुआ चना-आलू भी मिला। जांच टीम ने विवाद के कारण मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित होने की बात कही है।

 

इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंवर नम्रता आनंद के आवेदन पर नवहट्टा थाना में कांड संख्या 257/26 दर्ज की गई है। इसमें वार्ड पार्षद सह शिक्षा समिति अध्यक्ष राजकिशोर चौधरी, उनके भाई रंजन चौधरी, नरेश चौधरी समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। आवेदन में शिक्षकों और रसोइया के साथ मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

 

वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने भी विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ डीआईजी और डीईओ को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय निवासी नंदलाल पासवान ने अपने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले पुत्र के साथ कथित मारपीट और शिकायत करने पर दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

विवाद के कारण पिछले पांच दिनों से विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह ठप है। सुरक्षा को लेकर आशंकित शिक्षक विद्यालय जाने के बजाय प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में अपनी हाजिरी बना रहे हैं। इससे विद्यालय के 453 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

 

इधर, डीईओ ने बीईओ नवहट्टा को स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से अपनी देखरेख में जल्द विद्यालय में पठन-पाठन बहाल कराने का निर्देश दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और प्रशासनिक पहल पर टिकी हैं।

Related Posts

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

कोसी की आर्द्रभूमियों में गूंजने लगी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट, जैव विविधता का सर्वे शुरू

सहरसा। सर्दियों की दस्तक के साथ ही कोसी क्षेत्र के जलाशयों और आर्द्रभूमियों में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है। इन पक्षियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच वन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *