एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय की ओर से संचालित स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के चौथे दिन बुधवार को महाविद्यालय परिसर में दीवार चित्रण के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। वहीं, पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने गोद लिए गए गांव में पहुंचकर साफ-सफाई अभियान चलाया और मध्य विद्यालय रहुआमणि के प्रांगण में स्वच्छता पर आधारित आकर्षक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया।

 

Sponsored Advertisement

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लागू स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई की आवश्यकता और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। नाटक के जरिए लोगों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से जुड़ा सामाजिक दायित्व भी है।

 

इस अभियान में कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. आर्य सिन्धु, सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरी कुमारी एवं डॉ. स्वराज सुमन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों की टीम शामिल हुई। नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करने वालों में शिवम कुमार, अंजलि कुमारी, सुनैना कुमारी, चांदनी कुमारी, छोटी कुमारी, निक्की कुमारी, सोनम कुमारी, कुंदन कुमार, आनंद कुमार, अम्बर राज, अनुपम कुमारी तथा अभिनंदन कुमार शामिल थे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. रौशन कुमार चौधरी और मध्य विद्यालय रहुआमणि के प्रधानाचार्य प्रसून रंजन सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने एनएसएस स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की। नुक्कड़ नाटक का विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार और उपस्थित छात्रों ने अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। एनएसएस के इस अभियान ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का सकारात्मक संदेश दिया।

Related Posts

इस्लामपुर स्कूल विवाद: जांच में चावल गबन का आरोप बेबुनियाद, शिक्षकों की सुरक्षा के लिए डीईओ ने लिखा पत्र

सहरसा नवहट्टा नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में मध्याह्न भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। विद्यालय में शिक्षकों के साथ कथित…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *