धनबाद में आधुनिक रिकॉर्ड रूम का IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन, झारखंड में ऐसी सुविधा वाला बना पहला जिला

पुलिस महानिरीक्षक (IG) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा बुधवार को धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित आधुनिक रिकॉर्ड रूम का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जिला पुलिस बल की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. याकूब मोहम्मद समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

उद्घाटन के बाद IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने आधुनिक रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रिकॉर्ड रूम की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। आपराधिक मामलों की जांच, उनके निष्पादन और पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं जानकारियों की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में इन रिकॉर्ड्स को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से रखना जरूरी है।

 

उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के प्रयास से धनबाद में रिकॉर्ड रूम को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस विभाग से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखना और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से उपलब्ध कराना है। आधुनिक व्यवस्था से दस्तावेजों के रखरखाव और उनके उपयोग में भी सहूलियत होगी।

 

IG ने बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में इस तरह की आधुनिक रिकॉर्ड रूम की सुविधा धनबाद में उपलब्ध कराई गई है। यह जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सुविधा से पुलिस विभाग के कामकाज में और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से कार्य करने में मदद मिलेगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में धनबाद में बेहतर पुलिसिंग के साथ-साथ पुलिस विभाग के कार्यालयों में भी कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

कोयलांचल की जिंदगी और पर्यावरण की पीड़ा छात्रों ने कैनवास पर उतारी, धनबाद पुलिस लाइन में चित्रकला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को धनबाद पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों की चित्रकला प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र…

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

सहरसा। कोशी क्षेत्र में लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) डॉ.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *