गोराडीह में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक से जा रहे थे बिरनौध; पुलिस ने पीछा कर दबोचा

भागलपुर। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोराडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष महाअभियान ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर’ के तहत की गई है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, गोराडीह थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति भागलपुर-कोतवाली मुख्य मार्ग से अवैध मादक पदार्थ लेकर बिरनौध की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

 

इसके बाद पुलिस टीम ने गोराडीह प्रखंड कार्यालय के गेट के समीप मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान कोतवाली की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वे बाइक घुमाकर विपरीत दिशा में भागने लगे। हालांकि, पहले से सतर्क पुलिस टीम ने सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान उनके पास से 11.10 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के बिरनौध गांव निवासी गौरव कुमार, पिता विलास साह और श्रीराम तांती उर्फ श्रिया, पिता झाब्बू तांती के रूप में हुई है।

 

इस कार्रवाई में गोराडीह थानाध्यक्ष दीपक पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक जगनन्दन यादव, मृत्युंजय कुमार और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

नाथनगर की वीर बेटी रेशम कुमारी को नम आंखों से अंतिम विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर। नाथनगर की होनहार बेटी और बिहार पुलिस की महिला सिपाही रेशम कुमारी को मंगलवार की सुबह नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। महज 23 वर्ष की उम्र में…

नवगछिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्याकांड के तीन सुपारी किलर गिरफ्तार, नाबालिग अपहृता बरामद

भागलपुर। नवगछिया पुलिस ने अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कदवा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने युवक ज्योतिष कुमार की गोली मारकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *