स्कूल में छात्र और उसके पिता से मारपीट का आरोप, नवहट्टा थाने में केस दर्ज नहीं होने पर डीआईजी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

सहरसा: जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में आठवीं कक्षा के छात्र और उसके पिता के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। थाना स्तर पर शिकायत के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज पीड़ित नंदलाल पासवान दर्जनों ग्रामीणों के साथ सहरसा स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लिखित आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 20 नवंबर को उत्क्रमित मध्य विद्यालय इस्लामपुर में आठवीं कक्षा के छात्र देवराज कुमार के साथ प्रधानाध्यापिका नम्रता आनंद द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि जब छात्र के पिता नंदलाल पासवान को घटना की जानकारी मिली तो वे मामले की जानकारी लेने विद्यालय पहुंचे। इसी दौरान सहायक शिक्षक रमण सिंह पर उनके साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

 

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने नवहट्टा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उन्हें डीआईजी कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

 

डीआईजी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित प्रधानाध्यापिका एवं सहायक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

वहीं, पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

फिलहाल मामला डीआईजी कार्यालय तक पहुंचने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। हालांकि, इस मामले में आरोपित शिक्षकों का पक्ष सामने नहीं आया है।

Related Posts

मोहनपुर मोड़ पर ट्रक ने चांदनी यात्री बस में मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर

जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में करीब आठ यात्री घायल…

पिता की संदिग्ध मौत पर बेटे ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, SP से लगाई न्याय की गुहार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बंदला पोखरा, कुटमू गांव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *