सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के साथ चिटाही आवास पहुंचकर दिया आशीर्वाद

धनबाद: धनबाद के सांसद ढुलू महतो के परिवार में इन दिनों शादी की खुशियां छाई हुई हैं। सांसद की बड़ी पुत्री साक्षी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चिटाही स्थित सांसद आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे इलाके में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

चिटाही स्थित सांसद आवास पहुंचने पर सांसद ढुलू महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने सांसद की पुत्री साक्षी से मुलाकात कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद के परिवार के साथ कुछ समय बिताया और शादी की खुशियों में शामिल होकर नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

सांसद ढुलू महतो की बेटी की शादी को लेकर चिटाही स्थित आवास पर उत्सवी माहौल बना हुआ है। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आमंत्रित अतिथियों के बीच विवाह समारोह की रौनक देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया।

 

वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। सांसद आवास से कुछ दूरी पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था। इसके अलावा आवास और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

 

सांसद के पारिवारिक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की उपस्थिति ने इस शादी समारोह को सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से चर्चा का विषय बना दिया।

Related Posts

मोहनपुर मोड़ पर ट्रक ने चांदनी यात्री बस में मारी जोरदार टक्कर, आठ यात्री घायल, दो धनबाद रेफर

जामताड़ा: गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मोहनपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रक और चांदनी यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में करीब आठ यात्री घायल…

दलाबड़ गांव में धूमधाम से मना रास महोत्सव, रामायण पाठ में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाला प्रखंड क्षेत्र के दलाबड़ गांव में परंपरागत रूप से रास महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। ग्रामस्थ सोलहआना की ओर से आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *