कोईलवर नगर पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा, खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत; कई वार्डों में बोरिंग विस्तार की योजना

कोईलवर: नगर पंचायत कोईलवर क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद सरताज आलम की अध्यक्षता में हुई आम बैठक में नल-जल योजना, सामुदायिक शौचालय, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नाला निर्माण समेत कई विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न वार्डों में आवश्यक कार्यों को लेकर पार्षदों ने अपने प्रस्ताव भी रखे।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में वार्ड पार्षद धनंजय कुमार ने नगर क्षेत्र की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट खराब रहने से लोगों को रात के समय आवागमन में परेशानी होती है। इस पर आवश्यक कार्रवाई करने को लेकर चर्चा की गई। वहीं, कायाकल्प योजना के तहत कच्चे कार्यों को पूरा कराने के लिए सभी वार्ड पार्षदों से योजनाओं की सूची मांगी गई।

 

बैठक में वार्ड संख्या 12 में अधूरे पड़े निर्माण कार्य का मामला भी उठा। बताया गया कि संबंधित ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चले गए हैं। ऐसे में शेष निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए दोबारा टेंडर कराने पर विचार-विमर्श किया गया।

 

इसके अलावा वार्ड संख्या 3, 4, 6 और 10 के साथ सुरौधा कॉलोनी में बड़े नाले के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजे जाने की जानकारी दी गई। वहीं, नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 7, 9, 10, 11 और 13 में बोरिंग का विस्तार करने की योजना पर भी चर्चा हुई। इससे संबंधित वार्डों में पेयजल की सुविधा बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

वहीं, पार्षद वीरेंद्र राम ने नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय निर्माण की मांग उठाई। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी शहाब याहिया ने बताया कि फिलहाल नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं है। इसके लिए अंचलाधिकारी से जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

 

बैठक में उप मुख्य पार्षद मनोरमा देवी, पार्षद शिवकुमार सिंह, समद अंसारी, गुड्डू बानो, सूफिया परवीन, शिवकुमारी देवी, मुन्नी देवी, स्वच्छता पदाधिकारी अर्पिता समेत नगर पंचायत के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

पत्रकार आलोक कुमार भारती बने अखिल भारतीय गोस्वामी समाज के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, तत्काल प्रभाव से मिली जिम्मेदारी

आरा: अखिल भारतीय गोस्वामी समाज (रजि.), बिहार ने पत्रकार आलोक कुमार भारती को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी…

रोहतास में लंबित न्यायिक मामलों के निष्पादन में आएगी तेजी, डीएम ने अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई पूरी करने का दिया निर्देश

रोहतास: जिले में लंबित न्यायिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को न्यायालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *