गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव के नए घर के गृह प्रवेश समारोह में भोजन करने के बाद 400 से अधिक महिला, बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ गए। अचानक बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीमार होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर की शाम गृह प्रवेश का भोज आयोजित किया गया था। इसमें गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन किया। भोज के कुछ घंटे बाद ही, रात करीब दो बजे से ग्रामीणों को दस्त, तेज बुखार और पेट में जलन की शिकायत होने लगी। 21 नवंबर तक करीब 200 लोग बीमार हो चुके थे, जबकि 22 नवंबर तक बीमारों की संख्या बढ़कर 400 के पार पहुंच गई।

 

शुरुआत में करीब 50 बीमार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर स्थिति वाले मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा गया। गृहस्वामी विमलेश यादव ने बताया कि भोज के लिए सभी सामान गांव की दुकानों से खरीदे गए थे। हलवाई ने घर पर ही रसगुल्ला, छेना मिठाई, बुनिया, मटर-छेनी और पूड़ी तैयार की थी।

 

मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। छतरपुर के अनुमंडलीय चिकित्सा प्रभारी राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मेडिकल टीम गांव पहुंची और कैंप लगाकर बीमार लोगों की जांच एवं इलाज शुरू किया। टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

 

वहीं, नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रशासन गांव का निरीक्षण कर रहा है। बीमार लोगों को चिह्नित कर कैंप में इलाज कराया जा रहा है और गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

इधर, खबर प्रकाशित होने के बाद देर शाम फूड सेफ्टी ऑफिसर लव कुमार भी गांव पहुंचे। उन्होंने गृह प्रवेश भोज में इस्तेमाल की गई मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर भोज में ऐसा क्या था, जिसके सेवन से इतनी बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार पड़ गए।

Related Posts

पलामू में जुआ, शराबखोरी और अड्डाबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन

पलामू जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जुआ खेलने, अवैध शराबखोरी और सार्वजनिक स्थानों…

बिहार के बालू माफियाओं का पाकिस्तान कनेक्शन! यूपी में हथियार तस्कर की गिरफ्तारी से खुला राज

  कोईलवर। बिहार के भोजपुर, पटना और सारण जिलों में सक्रिय अवैध बालू कारोबारियों और हथियार तस्करों के बीच गठजोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *