राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सहरसा का शानदार प्रदर्शन, अंडर-19 टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

सहरसा। राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता 2026 में सहरसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग के साथ-साथ अंडर-19 बालक वर्ग की टीम ने भी तृतीय स्थान हासिल कर कोसी प्रमंडल को गौरवान्वित किया। राजगीर में आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्ग की टीमों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

 

Sponsored Advertisement

अंडर-19 बालक हॉकी टीम का नेतृत्व कप्तान सह गोलकीपर प्रियांशु राज ने किया। टीम में ओबेदुर रहमान, असदुल्लाह, शिवम, आशीष, गोलू, अंगद, सुमित, अभिषेक, विनीत, रोशन, शिव, प्रशांत और अंशु अमृत सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर रामपुकार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

वहीं, अंडर-17 टीम के मैनेजर सह शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार झा, मध्य विद्यालय झपरा टोला, सहरसा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और कोसी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

 

इस सफलता पर कोसी प्रमंडल की शारीरिक शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमारी तोसी, जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार तथा पूर्व प्राचार्य सह हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

इसके अलावा शशि भूषण, रोशन कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, हरेंद्र नारायण सिंह, राजकिशोर गुप्ता सहित हॉकी संघ सहरसा के सभी पदाधिकारियों और कोसी क्षेत्र के लोगों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि को जिले में हॉकी खेल के विकास और उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

रंगों, सुरों और नाट्य प्रस्तुतियों से सजेगी सिल्क सिटी, 24 दिसंबर से रंग महोत्सव का आगाज

सिल्क सिटी भागलपुर में एक बार फिर कला, संस्कृति और रंगमंच का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आगामी 24 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 13वें भागलपुर रंग महोत्सव…

जन्मदिन पर साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, नामचीन कवियों की रचनाओं पर देर रात तक झूमते रहे श्रोता

    Sponsored Advertisement जंदाहा (वैशाली)। महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं शिक्षाविद् संजय कुमार राय का जन्मदिन शनिवार को साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के अनूठे उत्सव के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *