भंडारकोल पहुंचीं बीएनटीसी फाउंडेशन की संस्थापक सुष्मिता खां, ग्रामीणों की समस्याएं सुन प्रशासन तक पहुंचाने का दिया भरोसा

जामताड़ा। नाला प्रखंड के मोरबासा पंचायत अंतर्गत भंडारकोल गांव में रविवार को बीएनटीसी एजुकेशनल फाउंडेशन की संस्थापक सुष्मिता खां पहुंचीं। उन्होंने पहाड़िया जनजाति बहुल गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

 

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या उठाते हुए बताया कि इसके अभाव में बच्चों की पढ़ाई, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने के बावजूद प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है।

 

स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अस्पताल की गाड़ी गांव पहुंचने पर भी भाड़ा देना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। वहीं, कई बुजुर्गों ने महीनों से पेंशन भुगतान नहीं होने की शिकायत करते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है।

 

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सुष्मिता खां ने जाति प्रमाण पत्र और पेंशन भुगतान के मामले में प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव की समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास के दावों के बीच पहाड़िया गांवों की वास्तविक स्थिति जानना जरूरी है। फाउंडेशन आगे भी ऐसे गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सामने लाएगा।

 

इस दौरान गरीब महिला-पुरुषों के बीच करीब 30 कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

 

ग्रामीणों ने गांव की बदहाल सड़क का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि भंडारकोल पहुंचने के लिए आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। गांव के अंदर कुछ दूरी तक पीसीसी सड़क बनी है, लेकिन मुख्य सड़क से गांव में प्रवेश करने वाला रास्ता कीचड़ से भरा रहता है। बारिश के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

Related Posts

गृह प्रवेश भोज बना आफत, 400 से अधिक ग्रामीण बीमार; गांव में स्वास्थ्य विभाग का कैंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत सरईडीह पंचायत के खरडीहा-जमुआ गांव में गृह प्रवेश का भोज ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया। सहायक शिक्षक विमलेश यादव…

पलामू में जुआ, शराबखोरी और अड्डाबाजी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, जेल से छूटे अपराधियों का होगा सत्यापन

पलामू जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत जुआ खेलने, अवैध शराबखोरी और सार्वजनिक स्थानों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *