भागलपुर: शहर में खानपान के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना खुल गया है। भागलपुर में जायका मटन के तीसरे ब्रांच का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नया आउटलेट रजिस्ट्री ऑफिस के सामने आरएन प्लाजा के मेन गेट के पास शुरू किया गया है। उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जायका मटन के स्वाद का आनंद लिया। नए ब्रांच के खुलने से अब शहरवासियों को स्वादिष्ट मटन का लुत्फ उठाने के लिए एक और सुविधाजनक जगह मिल गई है।
बताया जाता है कि इससे पहले भागलपुर में जायका मटन के दो ब्रांच संचालित हो रहे थे। हालांकि, दोनों ब्रांच शहर के मुख्य हिस्से से कुछ दूरी पर स्थित थे। ऐसे में ग्राहकों की लगातार मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीसरे ब्रांच की शुरुआत की गई है।
इस मौके पर जायका मटन के संस्थापक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि शहरवासियों के प्यार और विश्वास की बदौलत जायका मटन लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक बार नए ब्रांच में जरूर आएं और यहां के खाने का स्वाद चखें। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की ओर से लंबे समय से शहर के बीचों-बीच एक नया ब्रांच खोलने की मांग की जा रही थी। इसी मांग को देखते हुए यह पहल की गई है।
वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि किसी भी व्यवसाय की असली पहचान उसके प्रोडक्ट की गुणवत्ता होती है। अगर खाने की क्वालिटी अच्छी हो तो ग्राहक खुद दूसरे लोगों को भी वहां आने के लिए प्रेरित करते हैं। जायका मटन के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। पुराने ग्राहकों के विश्वास और सकारात्मक प्रतिक्रिया से नए ग्राहक लगातार जुड़ रहे हैं।
वहीं, उद्घाटन के दौरान जायका मटन का स्वाद चखने पहुंचे ग्राहकों ने भी खाने की तारीफ की। उनका कहना था कि यहां मटन का स्वाद घर के खाने जैसा लगता है। यही खासियत इसे अलग पहचान दिलाती है।
तीसरे ब्रांच की शुरुआत के साथ जायका मटन ने भागलपुर में अपने कारोबार का विस्तार किया है। अब शहरवासियों को आरएन प्लाजा के पास घर जैसा स्वाद चखने का एक नया विकल्प मिल सकेगा।





