भागलपुर के नारायणी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन और 5 बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

भागलपुर। शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। भागलपुर के नारायणी हॉस्पिटल (मल्टी सुपर स्पेशियलिटी) में शुक्रवार को अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन और पांच बेड की आधुनिक डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया गया। इन दोनों चिकित्सा सुविधाओं का उद्घाटन भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया। नई सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच और इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

इस मौके पर अस्पताल के निदेशक डॉ. बिनय कुमार ने कहा कि अत्याधुनिक CT स्कैन मशीन लगाने का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। अब मरीजों को CT स्कैन कराने के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और इलाज की प्रक्रिया भी आसान होगी। वहीं, पांच बेड की डायलिसिस यूनिट शुरू होने से किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी।

Sponsored Advertisement

अस्पताल की सह-निदेशक डॉ. शीला कुमारी ने बताया कि नारायणी हॉस्पिटल को 100 बेड की क्षमता के साथ विकसित किया गया है। फिलहाल 45 बेड के साथ अस्पताल की सेवाएं शुरू की गई हैं। यहां ICU, जनरल वार्ड, प्राइवेट वार्ड और डायग्नोस्टिक सहित प्रमुख चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

वहीं, डॉ. साहिल भगत ने बताया कि अस्पताल में विभिन्न निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मंतोष कापरी ने अस्पताल की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यहां आपातकालीन स्थिति में मरीजों का पहले इलाज किया जाता है और बाद में सेवा शुल्क लिया जाता है। इससे जरूरतमंद मरीजों को काफी मदद मिल सकती है।

इस अवसर पर डॉ. सोमेन चटर्जी, डॉ. राजीव कुमार, एनपी सिंह, लोजपा प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, अमृत कुमार जैन, एनवाईएफ अध्यक्ष अनिकेत यादव और उद्घोषक गौरव कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में अस्पताल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. बिनय कुमार और सह-निदेशक डॉ. शीला कुमारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Related Posts

सहरसा में रोता हुआ मिला मासूम, अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहा बच्चा; पहचानने वाले महिला थाना से करें संपर्क

बिहार के सहरसा जिले से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के डीआरसीसी कार्यालय, परीक्षा भवन, जिला स्कूल समिति रोड के पास एक छोटा…

भागलपुर में जायका मटन के तीसरे ब्रांच का भव्य उद्घाटन, अब शहर के बीचों-बीच मिलेगा घर जैसा मटन का स्वाद

भागलपुर: शहर में खानपान के शौकीनों के लिए एक नया ठिकाना खुल गया है। भागलपुर में जायका मटन के तीसरे ब्रांच का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। नया आउटलेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *