नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर जिले के नवगछिया में अपराधियों ने पूर्व मुखिया अजय सिंह पर जानलेवा हमला किया है। कदवा थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में पूर्व मुखिया को चार गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों ने भाग रहे दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना शनिवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुखिया अजय सिंह एक ग्रामीण के घर से प्रसाद लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पकड़वासा और कासिमपुर गांव के बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं, जिससे अजय सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sponsored Advertisement

गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाग रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन सिंह और आशीष कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों और वारदात की साजिश के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस हमले को 13 अक्टूबर को हुई ज्योतिष की हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ज्योतिष, खोखा सिंह के बेटे थे और उनकी भी गोली मारकर हत्या की गई थी। ऐसे में पूर्व मुखिया पर हुए हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पूर्व की दुश्मनी घटना का कारण सामने आई है। ग्रामीणों के सहयोग से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा, एक खोखा और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं। वहीं, एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *