छठ की खुशियां मातम में बदलीं, पटाखा फोड़ने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की मौत

दरभंगा में लोकआस्था के महापर्व छठ की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पटाखा फोड़ने के दौरान हुए हादसे में 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दोस्तों के साथ पटाखा फोड़ रहा किशोर हादसे का शिकार हो गया। स्टील के ग्लास का धारदार टुकड़ा उसके गले में जा फंसा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

दरअसल, दर्दनाक हादसा दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित मिटुनिया गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी वकील यादव के 13 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद आयुष अपने दोस्तों के साथ छठ घाट पर पटाखा फोड़ने गया था।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान कुछ बच्चे स्टील के ग्लास के नीचे पटाखा रखकर फोड़ रहे थे। तभी ग्लास फट गया और उसका एक धारदार टुकड़ा तेजी से उछलकर आयुष के गले में जा फंसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आयुष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां चांदमुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दादी फूलो देवी पोते की मौत के सदमे में बार-बार बेहोश हो रही हैं। परिजनों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन है।

बताया जाता है कि आयुष पांचवीं कक्षा का छात्र था और दो भाइयों तथा दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज में एक करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में लगी चार गोलियां, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *