छठ महापर्व के बीच मां भलूनी भवानी धाम महोत्सव में अश्लील गानों पर बवाल, पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान पुलिस ने चलाई लाठियां

लोक आस्था के महापर्व छठ के बीच रोहतास जिले के दिनारा स्थित मां भलूनी भवानी धाम परिसर में आयोजित महोत्सव विवादों में घिर गया। बीती रात भोजपुरी गायक एवं एमएलसी पवन सिंह की प्रस्तुति के दौरान जमकर हंगामा हुआ। भीड़ बेकाबू होने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और बांस-बल्ले भी उखड़ गए। घटना के बाद धार्मिक महोत्सव के आयोजन और कार्यक्रम की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

Sponsored Advertisement

**धार्मिक महोत्सव में गानों को लेकर विवाद**

 

हैरानी की बात यह रही कि महापर्व छठ के खरना के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक स्थल पर अभद्रता की श्रेणी में रखे जा रहे भोजपुरी गानों की प्रस्तुति हुई। ‘राजा जी के दिलवा टूट जाई’ और ‘तवा लेखा गरम मिजाज’ जैसे गानों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई। मां भलूनी भवानी धाम जैसे धार्मिक स्थल पर आयोजित महोत्सव में लोगों को भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की उम्मीद थी, लेकिन गानों की प्रस्तुति चर्चा और विवाद का विषय बन गई।

 

**मंच पर मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि**

 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी भी चर्चा में रही। सवाल उठ रहे हैं कि जब छठ जैसे पवित्र पर्व के बीच धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, तो कार्यक्रम की प्रस्तुति और उसकी मर्यादा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया। हालांकि, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

**हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा**

 

वहीं, गानों की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बेकाबू हो गई। लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे। देखते ही देखते बैठने के लिए लगाई गईं दर्जनों कुर्सियां टूट गईं और बांस-बल्ले उखड़ गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

 

अब इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर आयोजन की व्यवस्था, धार्मिक स्थल की गरिमा और प्रशासनिक निगरानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Posts

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

सहरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ नहर के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 37 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *