रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर कोचिंग विवाद से जुड़ा था नाम

नेपाल से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। चर्चित शिक्षक और ज्ञान बिंदु से जुड़े रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद बिहार से लेकर नेपाल तक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस ने होटल में मौजूद सभी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव हाल के दिनों में चर्चित खान कोचिंग प्रकरण को लेकर चर्चा में थे। बताया जा रहा है कि वह इस मामले में फरार चल रहे थे और इसी दौरान उनके नेपाल में होने की सूचना मिली थी। अब नेपाल के एक होटल में उनकी संदिग्ध मौत की खबर सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस यादव कुछ अन्य युवकों के साथ होटल में ठहरे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

 

नेपाल पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, होटल में मौजूद अन्य लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके।

 

इस घटना के बाद बिहार में भी हलचल तेज हो गई है। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों तक पहुंची, परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल प्रिंस यादव की मौत रहस्य बनी हुई है और सभी की नजर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच पर टिकी हुई है।

Related Posts

सहरसा में सूखा नशा पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 333 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जिले में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसबन्नी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई…

सहरसा में जमीन विवाद पर उबाल, युवक की मौत के विरोध में शव रखकर सड़क जाम

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा निवासी सोनू कुमार कामत की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *