25 नवंबर को सहरसा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, कोशी-सीमांचल प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा होंगे शामिल

सहरसा। बिहार के सहरसा में आगामी 25 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। जिला भाजपा कार्यालय में होने वाली इस बैठक में कोशी-सीमांचल के संभाग संगठन प्रभारी अनंत नारायण मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे। बैठक दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों और मंडल स्तर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

 

Sponsored Advertisement

बैठक की तैयारियों और सफलता को लेकर गुरुवार को सहरसा परिसदन में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने और आगामी बैठक में अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहली पाली में सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की संयुक्त मोर्चा बैठक होगी। जबकि दूसरी पाली में प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सहरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

 

संयुक्त मोर्चा की बैठक को लेकर विभिन्न मोर्चों की अलग-अलग बैठकें भी निर्धारित की गई हैं। इसके तहत 18 नवंबर को महिला मोर्चा की बैठक आर्य भवन मंदिर और अनुसूचित मोर्चा की बैठक भारतीय नगर में होगी। 20 नवंबर को किसान मोर्चा की बैठक सिमरी बख्तियारपुर, 21 नवंबर को अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक सहरसा बस्ती तथा 22 नवंबर को ओबीसी मोर्चा की बैठक साहू भवन में आयोजित होगी। वहीं 23 नवंबर को युवा मोर्चा की बैठक जिला परिषद प्रांगण में होगी।

 

इस बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कर्मशाह, सुबोध साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगामणि देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबु बकर और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेश पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने सभी मोर्चा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से निर्धारित बैठकों को सफल बनाने और 25 नवंबर को होने वाली संगठनात्मक बैठक में पूरी तैयारी के साथ शामिल होने की अपील की।

Related Posts

बिहटा में सनसनीखेज खुलासा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का…

छठ पर्व पर सहरसा में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान, निगम पार्षद ने नए वस्त्र देकर बढ़ाया उत्साह

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सहरसा में स्वच्छता कर्मियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *