नवगछिया के तेतरी ब्रह्म बाबा स्थान में होगा भव्य धार्मिक आयोजन, 17 नवंबर से प्राण-प्रतिष्ठा और 22 नवंबर से रामकथा

भागलपुर। नवगछिया के तेतरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान में आगामी दिनों में भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आयोजक मंडली के सदस्यों ने बिहार सरकार के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान आगामी 17 से 19 नवंबर 2026 तक मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और 22 से 28 नवंबर 2026 तक जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Sponsored Advertisement

आयोजक मंडली के सदस्यों ने मंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक मंडली को अपनी शुभकामनाएं भी दीं।

आयोजकों के अनुसार, तेतरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान में होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इन आयोजनों के माध्यम से नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बनेगा। साथ ही श्रद्धालुओं को जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

क्षेत्रवासियों को अब इन भव्य धार्मिक आयोजनों का बेसब्री से इंतजार है।

Related Posts

बिहटा में सनसनीखेज खुलासा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का…

छठ पर्व पर सहरसा में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान, निगम पार्षद ने नए वस्त्र देकर बढ़ाया उत्साह

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सहरसा में स्वच्छता कर्मियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *