भागलपुर के बरारी छठ घाट पर पसरा दलदल, नहाय-खाय के दिन श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी; नगर निगम की तैयारियों पर उठे सवाल

भागलपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां एक ओर श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं दूसरी ओर भागलपुर के बरारी छठ घाट की बदहाल स्थिति ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय के मौके पर बरारी छठ घाट से जो तस्वीर सामने आई है, वह काफी चिंताजनक है। घाट पर चारों तरफ दलदल पसरा हुआ है, जिसके कारण गंगा स्नान करने पहुंच रहे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Sponsored Advertisement

घाट की स्थिति ऐसी है कि गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के पैर दलदल में धंस रहे हैं। वहीं, फिसलन के कारण कई लोगों के गिरने की भी स्थिति बन रही है। छठ जैसे आस्था के महापर्व पर घाट की इस बदहाल व्यवस्था ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

 

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि छठ पूजा के पहले दिन ही जब घाट की स्थिति ऐसी है तो आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच हालात और भी मुश्किल हो सकते हैं। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाना है, जबकि सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। ऐसे में अर्घ्य देने के लिए अब कुछ ही समय शेष रह गया है।

 

इसके बावजूद बरारी छठ घाट पर फैले दलदल को देखकर नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। हर साल इस घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की साफ-सफाई और दलदल को हटाना बेहद जरूरी है।

 

स्थानीय स्तर पर जरूरत है कि नगर निगम और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी तत्काल इस समस्या पर ध्यान दें। घाट की सफाई कर दलदल को दुरुस्त किया जाए, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान और अर्घ्य देने की सुविधा मिल सके।

 

अब देखना होगा कि नगर निगम और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की इस परेशानी को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक बरारी छठ घाट की बदहाल स्थिति में सुधार किया जाता है।

Related Posts

बिहटा में सनसनीखेज खुलासा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का…

छठ पर्व पर सहरसा में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान, निगम पार्षद ने नए वस्त्र देकर बढ़ाया उत्साह

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सहरसा में स्वच्छता कर्मियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *