सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर उमड़ी छठ व्रतियों की भीड़, आस्था की डुबकी के साथ महापर्व की शुरुआत

भागलपुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई। इस मौके पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही दूर-दराज के इलाकों से बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं और श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। गंगा घाट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

छठ व्रती महिलाओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान सूर्य एवं छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गंगा स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने नहाय-खाय की परंपरा निभाई। इस दिन व्रती शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखते हुए कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व की विधिवत शुरुआत हो गई।

 

छठ पूजा को लेकर व्रती महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस महापर्व में साफ-सफाई, शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि व्रती महिलाएं पूजा की तैयारियों से लेकर प्रसाद बनाने तक हर छोटी-बड़ी बात का विशेष ध्यान रखती हैं।

 

छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को खरना का आयोजन होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को विधि-विधान से पूजा कर खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।

 

वहीं, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके बाद सोमवार, 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।

 

सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। छठी मैया के गीतों और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है।

 

Related Posts

बिहटा में सनसनीखेज खुलासा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का…

छठ पर्व पर सहरसा में स्वच्छता कर्मियों को मिला सम्मान, निगम पार्षद ने नए वस्त्र देकर बढ़ाया उत्साह

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सहरसा में स्वच्छता कर्मियों के बीच नए वस्त्रों का वितरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *