तीखे बयानों के बाद आमने-सामने आए सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर, मुस्कुराकर मिलाया हाथ, सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर के बीच जुबानी जंग किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चौधरी पर हमलावर रहे हैं। लेकिन आज जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो न कोई तल्खी दिखी और न ही सियासी तकरार। दोनों ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया और एक-दूसरे का हालचाल पूछा। इस मुलाकात के बाद बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वीओ: दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा के श्रद्धाकर्म में शामिल होने पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास अन्नपूर्णा भवन पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में जनसुराज के संयोजक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर भी मौजूद थे।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर ऋतुराज सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल से निकल रहे थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वहां पहुंचे। प्रशांत किशोर रुके और खुद आगे बढ़कर मुख्यमंत्री से हाथ मिलाया। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत भी हुई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सम्राट चौधरी की कार्यशैली, कानून-व्यवस्था, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों पर सवाल उठाते रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की चुनौती भी दी थी। अपने बयानों में उन्होंने सम्राट चौधरी पर तीखी व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की थीं।

ऐसे में दोनों नेताओं की यह सहज मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

अब सवाल उठता है कि क्या यह महज शिष्टाचार मुलाकात थी या इसके पीछे कोई सियासी संदेश भी छिपा है? क्या प्रशांत किशोर का यह अंदाज उनके राजनीतिक रुख में बदलाव का संकेत है या फिर विरोध के बावजूद व्यक्तिगत शिष्टाचार निभाने की एक सामान्य परंपरा?

फिलहाल इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं की ओर से कोई राजनीतिक संकेत सामने नहीं आया है, लेकिन इस मुलाकात ने बिहार की सियासत में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Related Posts

छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की सुरक्षा और तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण

छठ महापर्व को लेकर हाजीपुर में प्रशासन अलर्ट, घाटों की सुरक्षा और तैयारियों का लगातार हो रहा निरीक्षण

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *