मोकामा में चार किशोरों की हत्या से सनसनी, कुएं में फेंके गए शव, दो बरामद और दो की तलाश जारी

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे मोकामा में चार किशोरों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक सिरफिरे ने चार किशोरों की हत्या कर उनके शव गांव के एक कुएं में फेंक दिए। घटना के बाद बरहरपुर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कुएं से दो किशोरों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

मामला मोकामा थाना क्षेत्र के बरहरपुर गांव का है। मृतकों की पहचान रजनीश कुमार और अनमोल कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कुएं में अन्य शवों की तलाश के लिए ट्यूबवेल की मदद से पानी निकाला जा रहा है।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बरहरपुर पंचायत के चारों किशोर गुरुवार की सुबह अपने घर से निकले थे। दोपहर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच गांव के एक निर्जन कुएं में शव होने की सूचना मिली। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक 15 वर्षीय सोनू कुमार के पिता हरिलाल बिंद ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे उसके दोस्त का फोन आया था। इसके बाद सोनू घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। दोपहर करीब तीन बजे फोन आया कि उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार और बाढ़ अनुमंडलीय एसडीपीओ राम कृष्णा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े तीन बजे घटना की सूचना मिली थी। फिलहाल दो शव बरामद किए जा चुके हैं और दो अन्य की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

बेगूसराय में पटाखों की चिंगारी से लगी भीषण आग, गैस सिलेंडरों में धमाकों से मची अफरातफरी; लाखों की संपत्ति जलकर राख

पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार! मां, पत्नी और 12 साल के बेटे की मौत, 15 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

पुश्तैनी जमीन के विवाद में उजड़ा परिवार! मां, पत्नी और 12 साल के बेटे की मौत, 15 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *