सहरसा में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान सुधांशु कुमार के रूप में हुई है, जो सहरसा जिले के बीजलपुर वार्ड संख्या-1 का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सुधांशु कुमार बाइक से बैजनाथपुर की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिहरा थाना क्षेत्र के खोन्हा गांव के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली लगते ही युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, गोली मारने के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ निजी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेते हुए जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Related Posts

समस्तीपुर में मां काली की विसर्जन शोभायात्रा में बड़ा हादसा, आग के करतब के दौरान युवक झुलसा; LIVE VIDEO वायरल

बिहार के समस्तीपुर जिले में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में आग के करतब ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में…

नालंदा में चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई, इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया तो वहां से भागने लगा; पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में चोरी के शक में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *