लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 की शाम रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट और हिंसक झड़प की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर करीब 200 से 300 लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान विश्रामपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी अपने अंगरक्षकों के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांति स्थापित करने का प्रयास किया।

 

आरोप है कि भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने लोगों को पुलिस के खिलाफ उकसाना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों को खदेड़ने का भी प्रयास किया गया।

 

स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बावजूद भीड़ के और उग्र होने पर पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में कई पुलिस पदाधिकारी और जवान घायल हो गए, जबकि पुलिस का एक सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

 

मामले में रेहला थाना कांड संख्या 122/2026, दिनांक 9 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर पिंटू कुमार चौधरी, विकास कुमार चौधरी, रोहित कुमार चौधरी, कंचन कुमार चौधरी, विकास चौधरी, धर्मदेव चौधरी, बिनोद चौधरी और बिजय कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है।

 

पलामू पुलिस ने आम लोगों से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि विधि-व्यवस्था बिगाड़ने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

लोकेशन : पलामू, झारखंड संवाददाता : सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

वैशाली में युवक को गोली मारकर किया लापता, घटनास्थल से मिले तीन खोखे; ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ ने लिया जायजा

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारने के बाद लापता कर दिया। घटना नरेंद्र प्रबोधी गांव की है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *