विक्रमशिला सेतु पर जल्द बहाल होगा आवागमन, युद्धस्तर पर जारी बेली ब्रिज निर्माण कार्य

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने को लेकर प्रशासन और तकनीकी एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को सेतु पर चल रहे बेली ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ (BRO), पुल निर्माण निगम और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्लैब की जगह नया हिस्सा सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा तकनीकी ऑडिट में जिन अन्य हिस्सों की पहचान की गई थी, वहां भी लॉन्चिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब अंतिम लॉन्चिंग का काम तेजी से चल रहा है ताकि जल्द से जल्द पुल को यातायात के लिए खोला जा सके।

Sponsored Advertisement

डीएम ने कहा कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त मजबूती के लिए चौथे बेली ब्रिज का निर्माण भी कराया जा रहा है। पुल पर सुरक्षित और सुचारु यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ निर्माण, लाइनिंग-मार्किंग और तकनीकी जांच जैसे जरूरी कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीआरओ, पुल निर्माण निगम और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है। प्रशासन का लक्ष्य 7 जून 2026 से पहले हर हाल में विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू करना है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्य में तेजी जरूर लाई जा रही है, लेकिन सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *