पलामू के रेहला में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प, पथराव में चार पुलिस जवान घायल, आत्मरक्षा में पुलिस ने की चार राउंड फायरिंग

पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रकसाहा गांव में लक्ष्मी पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। सोमवार रात करीब नौ बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान पुलिस टीम पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया, जिसमें चार पुलिस जवान घायल हो गए। वहीं, पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा में पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, रकसाहा गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने समेत अन्य कारणों को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलने पर रेहला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

 

इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और ईंट-पत्थरों से हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव में चार पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अपनी सुरक्षा और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चार राउंड फायरिंग की। घटना में कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिसकर्मी बीच-बचाव कर रहे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

घटना के बाद गांव में फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। विवाद शांत होने के बाद ग्रामीणों ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

लोकेशन : पलामू,

झारखंड दिनांक : 10/11/2026

Related Posts

लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमला…

सहरसा में मकान की ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 2 लाख रुपये तक का नुकसान

सहरसा शहर के पुरानी बस स्टैंड के पास एक मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *