राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर कुसुमदाहा में लगा जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई मुफ्त कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी

जामताड़ा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर सोमवार को नाला प्रखंड अंतर्गत कुसुमदाहा गांव में विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

Sponsored Advertisement

इस जागरूकता शिविर का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के तत्वावधान में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा अनुज कुमार प्रथम तथा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के आदेश एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

 

**जरूरतमंदों को मिलती है निःशुल्क कानूनी सहायता**

 

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अधिकार मित्र अमित कुमार सिंह एवं यदुनाथ सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को नियमानुसार निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, दिव्यांगजन, आपदा पीड़ित और अन्य पात्र व्यक्ति शामिल हैं।

 

उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता, कानूनी परामर्श और न्यायालय में न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग दिया जाता है। आर्थिक कमजोरी या कानूनी जानकारी के अभाव में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए।

 

**टोल फ्री नंबर 15100 की दी गई जानकारी**

 

अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों को पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, महिला उत्पीड़न, बाल अधिकारों के उल्लंघन सहित अन्य कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने की अपील की।

 

साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निःशुल्क टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी देते हुए बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर कानूनी सलाह और विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

 

अंत में अधिकार मित्रों ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आसपास के जरूरतमंद लोगों तक भी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी पहुंचाने की अपील की।

 

मौके पर शिबावती बेसरा, श्यामलाल हांसदा, रूपलाल हांसदा, शांति हांसदा, बहाबुनि मुर्मू, अनिता सोरेन, सुकलाल हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

**रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा।**

Related Posts

पलामू में वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, गार्ड और बैंक कर्मियों की बहादुरी से हथियार छोड़कर भागा अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार को एक अपराधी ने हथियार…

काली पूजा के विभिन्न पंडालों में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मां काली के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

काली पूजा के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविन्द्र नाथ महतो ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां काली पूजा पंडालों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *