अररिया के मां खड़गेश्वरी काली मंदिर की देश-विदेश में गूंज, 152 फीट ऊंचा गुंबद और अनोखी परंपरा है खास पहचान

अररिया: बिहार के सीमावर्ती जिले अररिया में स्थित मां खड़गेश्वरी महाकाली मंदिर आज देश-विदेश में आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। मंदिर की भव्यता, अनोखी परंपराएं और धार्मिक मान्यताएं श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खास बात यह है कि यहां पिछले 45 वर्षों से मंडल कारा के विचाराधीन बंदियों द्वारा बनाई गई फूलों की माला मां को अर्पित की जाती है।

स्थानीय जानकारों के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1884 में एक साधारण टीन की झोपड़ी के रूप में हुई थी। वर्ष 1970 में स्वामी सरोजानंद जी महाराज, जिन्हें नानू बाबा के नाम से जाना जाता है, ने मंदिर की जिम्मेदारी संभाली। उनके मार्गदर्शन में 1978 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और 1982 में करीब 152 फीट ऊंचे विशाल गुंबद का निर्माण पूरा हुआ। इसका नक्शा उनके चाचा विमल चंद्र रक्षित ने तैयार किया था।

Sponsored Advertisement

मंदिर के निर्माण में नानू बाबा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अपनी निजी जमीन बेचकर और भक्तों के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप दिया। उनकी साधना और सामाजिक समरसता की मिसाल भी यहां देखने को मिलती है। उन्होंने मंदिर के साथ मस्जिद, स्कूल और एक बेसहारा महादलित महिला को भी जमीन दान की।

मंदिर में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा और श्रृंगार किया जाता है। मां को रंग-बिरंगी चुनरी, स्वर्णाभूषण और फूलों से सजाया जाता है। इन दिनों खीर, खिचड़ी और पुलाव का महाभोग लगाया जाता है। इसके लिए श्रद्धालुओं को महीनों पहले अपनी बारी तय करानी पड़ती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां के हाथ में खड्ग यानी तलवार होने के कारण उन्हें खड़गेश्वरी कहा जाता है। चतुर्भुजी प्रतिमा के एक हाथ में तलवार और दूसरे में रक्तबीज का सिर है, जबकि अन्य दो हाथ भक्तों को आशीर्वाद और अभय प्रदान करते हैं।

काली पूजा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नेपाल के अलावा कनाडा, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अमेरिका से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी यहां पूजा-अर्चना कर चुके हैं।

रात में दूधिया रोशनी से जगमगाता 152 फीट ऊंचा गुंबद मंदिर की सुंदरता को और बढ़ा देता है। मां खड़गेश्वरी का यह धाम आज धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की भी पहचान बन गया है।

Related Posts

सहरसा में भारत स्काउट एवं गाइड ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत स्काउट और गाइड, सहरसा के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्कूल सभागार में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई,…

साहिबगंज में अपराधियों का दुस्साहस, बाइक सवार बदमाशों ने मुन्ना साह के सिर में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

झारखंड के साहिबगंज में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला है। बाइक सवार बदमाशों ने 43 वर्षीय मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *