जमुई-कटौना मुख्य मार्ग पर टाटा नेक्सन और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जमुई-कटौना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 से 8:15 बजे के बीच टाटा नेक्सन कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन जमुई-कटौना मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान टाटा नेक्सन कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी।

 

सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए दोनों घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

घायलों में एक की पहचान मननपुर सिवडीह निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम शिवनंदन यादव बताया गया है। वहीं, दूसरे घायल युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और मौके से फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

 

इस घटना के बाद एक बार फिर जमुई-कटौना मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

Related Posts

जहानाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार मिठाई दुकानों की FSSAI अनुज्ञप्ति निलंबित; 16 टन से अधिक दूषित मिठाइयां नष्ट

जहानाबाद जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। विशेष जांच अभियान के तहत मिठाई बनाने वाले चार प्रतिष्ठानों…

सहरसा के आजाद चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से किसान की मौत, एक घायल

सहरसा। सहरसा में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना आजाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *