सीवान के आदर्श नगर में मकान में लगी भीषण आग, युवती समेत दो लोग झुलसे; बाइक, स्कूटी और साइकिल जलकर राख

 

 

Sponsored Advertisement

सीवान। बिहार के सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार को एक मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद परिवार के दो सदस्य इसकी चपेट में आकर झुलस गए। घायलों में एक युवती और एक 10 वर्षीय बच्चा शामिल हैं। घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इस अगलगी की घटना में घर के अंदर रखी एक बाइक, एक स्कूटी और एक साइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

 

घर में मौजूद थे भाई-बहन

 

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी रघुनाथ सिंह विदेश में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी फिलहाल गांव गई हुई थीं। घर में उनकी पुत्री अंजली कुमारी और पुत्र सुभाष सिंह मौजूद थे। इसी दौरान मकान के ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान परिवार के दो सदस्य झुलस गए।

 

स्थानीय लोगों ने पाया आग पर काबू

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने आग बुझा दी थी। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

 

शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक लगी और कुछ ही देर में पूरे ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार को काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।

Related Posts

सहरसा में 250 से अधिक सफाई कर्मियों का हल्ला बोल, आयुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन; शोषण और फर्जी निकासी का लगाया आरोप

अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, सहरसा के बैनर तले गुरुवार को 250 से अधिक सफाई कर्मियों ने कोसी प्रमंडल आयुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नगर परिषद…

सहरसा में 10.550 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, सोनवर्षा कचहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सहरसा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *