सहरसा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला; कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष

सहरसा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं बेहतर अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सहरसा जिले के 16 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

जारी आदेश के अनुसार कई थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र एवं साइबर थाना सहित अन्य शाखाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

*किसको कहां मिली जिम्मेदारी – पूरी सूची*

क्र० पुलिस पदाधिकारी का नाम / पदनाम पूर्व पदस्थापन नव पदस्थापित प्रतिष्ठान / कार्यालय का नाम

1 पु०नि० शशि कुमार राणा अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर पुलिस केन्द्र, सहरसा

2 पु०नि० सुदामा कुमार सिंह प्रभारी, विधि शाखा अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर – अतिरिक्त प्रभार विधि शाखा

3 पु०नि० सुबोध गुप्ता साईबर थाना पर्यवेक्षी पदाधिकारी बसनही थाना, काशनगर थाना, सोनवर्षाराज थाना

4 पु०नि० नागमणी कुमार थानाध्यक्ष, सोनवर्षाराज थाना साईबर थाना

5 पु०नि० सुबोध कुमार थानाध्यक्ष, सौरबाजार थाना साईबर थाना

6 पु०नि० संजय कुमार सत्यार्थी थानाध्यक्ष, बिहरा थाना थानाध्यक्ष, सौरबाजार थाना

7 पु०अ०नि० राजू कुमार थानाध्यक्ष, बलवाहाट थाना क०अ०नि० सदर थाना

8 पु०अ०नि० विजय पासवान थानाध्यक्ष, परस्तपार थाना क०अ०नि० सिमरी बख्तियारपुर थाना

9 पु०अ०नि० रंजीत पासवान अपर थानाध्यक्ष, महिषी थाना थानाध्यक्ष एस०सी० / एस०टी० थाना

10 पु०अ०नि० अखिलेश कुमार थानाध्यक्ष, बैजनाथपुर थाना थानाध्यक्ष, बिहरा थाना

11 पु०अ०नि० सुनिल कुमार थानाध्यक्ष, डरहार थाना थानाध्यक्ष, बलवाहाट थाना

12 पु०अ०नि० विकास कुमार सिंह थानाध्यक्ष, कनरिया थाना थानाध्यक्ष, सोनवर्षाराज थाना

13 पु०अ०नि० रौशन कुमार अपर थानाध्यक्ष, नवहट्टा थाना थानाध्यक्ष, डरहार थाना

14 पु०अ०नि० बब्लू कुमार अपर थानाध्यक्ष, सलखुआ थाना थानाध्यक्ष बैजनाथपुर थाना

15 पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार प्रभारी, टी०ओ०पी०-01 थानाध्यक्ष, परस्तपार थाना

16 पु०अ०नि० धर्मपति झा क०अ०नि० सदर थाना थानाध्यक्ष, कनरिया थाना

पुलिस विभाग के अनुसार सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापित स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts

सहरसा में जिस पोखर को लेकर नगर आयुक्त हुए निलंबित, उसी पर हुई गंगा आरती; आयोजन पर उठने लगे सवाल

सहरसा नगर निगम में नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन को लेकर लगातार दूसरे दिन तालाबंदी और पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसी बीच भारती मंडन सरोवर, न्यू कॉलोनी…

सहरसा नगर आयुक्त के निलंबन पर दूसरे दिन भी तालाबंदी, पार्षदों का विरोध जारी

सहरसा नगर निगम के नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा के निलंबन के विरोध में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी जारी रही। इस दौरान पार्षदों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *