झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मौत का तांडव! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव

धनबाद के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार जहांगीर की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं, झरिया पुलिस के गश्ती वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में सिंदरी एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

दरअसल, घटना झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर ऊपर कुल्ही स्थित सिकंदर पटाखा दुकान के समीप की है। जानकारी के अनुसार धनसार की ओर से आ रहे ट्रक संख्या HR 58B 7375 ने कतरास मोड़ की ओर जा रही बाइक संख्या JH 10 DC 5595 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार जहांगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन इंदिरा चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर रामजी पंडित की गुमटी में जा घुसा। टक्कर से गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, दुकानदार कुछ देर पहले ही दुकान बंद कर घर जा चुके थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इधर, जहांगीर की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई वाहनों के शीशे तोड़े गए और झरिया पुलिस के दो गश्ती वाहनों को भी निशाना बनाया गया। उग्र भीड़ के कारण पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

हालात को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित की। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मृतक जहांगीर बालू बंकर निवासी मोहम्मद जाकिर का पुत्र था। वह झरिया मेन रोड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। हादसे के वक्त उसकी पत्नी अपने मायके पश्चिम बंगाल में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थी। जहांगीर ने रात तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Related Posts

पलामू में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 300 किलो से अधिक मिठाई जब्त; अखाद्य रंगों के इस्तेमाल का खुलासा

**पलामू/झारखंड:** दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने पलामू जिले में विशेष जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम…

धनबाद में ‘राम नाम सत्य है’ के साथ निकली कुत्ते की अंतिम यात्रा, गाजे-बाजे के साथ दी गई विदाई, 6 नवंबर को होगा भोज

**धनबाद:** “राम नाम सत्य है…” की गूंज, गाजे-बाजे की धुन और अंतिम विदाई देने के लिए जुटे मोहल्ले के लोग। यह नजारा किसी इंसान की अंतिम यात्रा का नहीं, बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *