एक हजार रुपये के लिए पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी मरगूस आलम को किया गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के नवका टोला खानपुर गांव में एक हजार रुपये के विवाद में पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पति और नामजद आरोपी मरगूस आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा उधार लिए गए एक हजार रुपये को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

Sponsored Advertisement

मामले की शुरुआत बीते 26 अक्टूबर 2026 को हुई, जब थावे पुलिस को नवका टोला खानपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विभा कुमारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज भेज दिया।

 

**परिजनों के बयान पर दर्ज हुआ मामला**

 

मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर 28 अक्टूबर 2026 को थावे थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अनुसंधान के दौरान नामजद आरोपी पति मरगूस आलम को नवका टोला खानपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

 

**एक हजार रुपये बने हत्या की वजह**

 

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के दिन महिला ने पड़ोस से एक हजार रुपये उधार लिए थे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति पत्नी से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

घायल महिला को परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

किशनगंज में शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला

बिहार के किशनगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने…

सीवान के महाराजगंज में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, दो जगह वार से मचा हड़कंप

सीवान: बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज शहर में कोचिंग करने आए एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए इस हमले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *