धनबाद में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- देश की उपलब्धियां नहीं देख पा रहे कांग्रेस नेता



केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को धनबाद दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में 12 बेमिसाल वर्ष पूरे किए हैं, जो देश की प्रगति और जनता के विश्वास का प्रतीक है।

मीडिया से बातचीत के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा महसूस किए गए बदलाव और उपलब्धियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं है कि कब, कहां और क्या बोलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की समस्याओं और शिकायतों को विदेशी धरती पर उठाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को देश की वास्तविक उपलब्धियों का ज्ञान होता तो वे भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान नहीं देते। अन्नपूर्णा देवी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को शायद यह दिखाई नहीं दे रहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

धनबाद प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया और स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संवाददाता : नीतीश कुमार, धनबाद

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    भागलपुर में वायरल वीडियो की पुलिस ने की जांच, शादी के लिए मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती; एक गिरफ्तार

    भागलपुर। अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए एक वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों…

    जमुई-समस्तीपुर-बांका-किशनगंज की घटनाओं के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, पार्कों में पहुंची ‘पुलिस दी

    भागलपुर।जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में युवतियों से छेड़खानी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के पार्कों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *