सहरसा में सड़क निर्माण पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता ने नगर आयुक्त से की जांच की मांग




सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार वार्ड संख्या 3/11 स्थित विवेकानंद पथ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं RTI एक्टिविस्ट प्रणव कुमार ने नगर आयुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है।

प्रणव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि विवेकानंद पथ में हो रहे सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनके अनुसार सड़क की सोलिंग में निम्न गुणवत्ता वाली ईंटों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें बताया गया कि “ऊपर तक कमीशन जाता है, इसलिए अच्छी गुणवत्ता की ईंट नहीं लगाई जा सकती।”

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण योजना को कुछ लोगों के व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से स्वीकृत कराया गया है। इसके अलावा सड़क की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मिट्टी डाली जा रही है, जिससे आसपास के घरों और मोहल्ले के लोगों को जलजमाव सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

RTI कार्यकर्ता का कहना है कि सड़क की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं, जिनका पालन किया जाना आवश्यक है। इसके बावजूद यदि सड़क का स्तर बढ़ाया जा रहा है तो यह नियमों के विपरीत माना जाएगा।

उन्होंने नगर आयुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और संवेदक के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी मांग की गई है।

प्रणव कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। इस शिकायत के बाद अब नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी हुई है।संवाददाता : प्रणव कुमार, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में 300 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी चार पहिया गाड़ी

    भागलपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत रसलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस…

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *