भागलपुर में ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला शिक्षिका की मौत, बांका के सेंट जोसेफ स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

बिहार के भागलपुर जिले में सड़क हादसे में एक महिला शिक्षिका की मौत हो गई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने शिक्षिका की गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका ने मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है।

 

Sponsored Advertisement

**स्कूल से लौटने के दौरान हुआ हादसा**

 

मृतका की पहचान भागलपुर शहर के बूढ़ानाथ निवासी 30 वर्षीय पूजा कुमारी के रूप में हुई है। वह बांका स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उनके साथ काम करने वाले दोस्त अमित कुमार ने बताया कि वह और पूजा दोनों स्कूल से लौट रहे थे। इसी दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर के पास पीछे से आ रहे ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

**मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत**

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूजा कुमारी को जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।

 

**ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त**

 

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ओवरलोड सीमेंट लदे ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

**ओवरलोड वाहनों पर फिर उठे सवाल**

 

इस हादसे के बाद सड़क पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन और यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

Related Posts

तीसरी बार अभिमन्यु पटेल को मिली छात्र जदयू मधेपुरा जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में खुशी

छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन में अभिमन्यु पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

सहरसा के प्रसिद्ध रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर की बदहाल स्थिति, स्थानीय कमेटी भंग होने से विकास और रखरखाव प्रभावित; दीपावली से पहले जीर्णोद्धार की मांग

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा परिसर में स्थापित श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर कोसी और सीमांचल क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ और तंत्र साधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *