
जामताड़ा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जामताड़ा पहुंचीं। उनके आगमन पर फतेहपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में भव्य स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाला विधानसभा के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मां चंचला का प्रतिबिंब भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह को सम्मानित किया। मौके पर नाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सरकार के विकास कार्यों को लेकर आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की, मंडल प्रतिनिधि शोभा कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष नीतू मोदी, रेखा कुमारी और रीना देवी, मंडल मंत्री मीना पंडित, जियामुनी हेम्ब्रम, पूर्व जिला मंत्री पिंकी देवी, जिला मंत्री आभा आर्या एवं किरण बेसरा उपस्थित रहीं।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, मंडल महामंत्री निवारण मंडल और संघर्षशील नेता विष्णु मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर फतेहपुर चौक पर कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी मौजूदगी रही।
संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा।






