सातवीं भागलपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता में एरिक रयडन की एकल बढ़त, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां



भागलपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मनाली स्थित सात्विक टावर में आयोजित दो दिवसीय सातवीं भागलपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विश्व बंधु उपाध्याय, सचिव अजय कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार राय, प्रतियोगिता निर्देशिका कंचन कुमारी तथा मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा की उपस्थिति में शतरंज की मोहरें चलाकर किया गया।

मुख्य निर्णायक अंकित कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसरे चक्र की समाप्ति तक एरिक रयडन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंकों के साथ प्रतियोगिता में एकल बढ़त हासिल कर ली है। वहीं पुर्जित कुमार, शौर्य राज, रवि शंकर प्रसाद, सार्थक शर्मा, तुषार राज और आदित्य कुमार शर्मा ढाई-ढाई अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इसके अलावा अभिजीत मुखर्जी, अंजेश साहा, प्रणव प्रतीक, अमन राज, वैष्णवी, दीप्रो घोष और अभिजीत कुमार दो-दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

प्रतियोगिता के पहले चक्र में शीर्ष बोर्ड पर सौम्या शांडिल्य और इरा साह के बीच रुय लोपेज़ ओपनिंग की बर्लिन डिफेंस लाइन खेली गई। मुकाबले में सौम्या ने आक्रामक खेल दिखाते हुए शुरुआती बढ़त बनाई। 17वीं चाल में इरा द्वारा की गई एक गलती के कारण उन्हें अपना बिशप गंवाना पड़ा, जिसके बाद सौम्या ने लगातार दबाव बनाए रखा और 29वीं चाल तक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दूसरे चक्र में आदित्य कुमार शर्मा और सौम्या शांडिल्य के बीच कैरो-कान डिफेंस खेली गई। मुकाबला लंबे समय तक संतुलित रहा, लेकिन 45वीं चाल में हुई एक रणनीतिक चूक के कारण सौम्या को अपने महत्वपूर्ण मोहरे गंवाने पड़े और अंततः उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

तीसरे चक्र का सबसे चर्चित मुकाबला प्रथम वरीयता प्राप्त शौर्य राज और तृतीय वरीयता प्राप्त आदित्य कुमार शर्मा के बीच खेला गया। इंग्लिश ओपनिंग पर आधारित यह मुकाबला 42 चालों तक चला, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने बेहद संतुलित और उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। अंततः दोनों खिलाड़ियों ने बाजी को ड्रॉ पर समाप्त करने का निर्णय लिया।

प्रतियोगिता के आगामी दौरों को लेकर खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में 300 ग्राम स्मैक के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी चार पहिया गाड़ी

    भागलपुर। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ विशेष अभियान के तहत रसलपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस…

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *