धनबाद मंडल कारा में देर रात छापेमारी, पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

झारखंड के धनबाद मंडल कारा में सोमवार की देर रात उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और प्रतिबंधित व अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी की जांच के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में सतर्कता बढ़ गई।

 

Sponsored Advertisement

छापेमारी अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे सहित जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ और सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। अधिकारियों की मौजूदगी में जेल के अलग-अलग वार्डों की बारीकी से जांच की गई।

 

तलाशी के दौरान मंडल कारा के पांच पुरुष वार्ड, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड को खंगाला गया। पांचों पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी के नेतृत्व में कराई गई। वहीं, महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने ली। इस दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए।

 

प्रशासन की ओर से जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

 

इस औचक छापेमारी का मुख्य उद्देश्य जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना, प्रतिबंधित या अनधिकृत वस्तुओं की मौजूदगी का पता लगाना और निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना था। इस तरह की कार्रवाई से जेल के अंदर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने और किसी भी संभावित लापरवाही को रोकने में मदद मिलती है।

 

वहीं, जेल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कैदियों की मेडिकल जांच विशेष मेडिकल टीम द्वारा कराई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी और नियमों के अनुपालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Posts

सासाराम: कंचन ज्वेलर्स से कैश समेत 3 करोड़ के आभूषण की लूट, दूसरी बार अपराधियों ने बनाया निशाना

रोहतास जिले के कोचस में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। महात्मा गांधी चौक स्थित कंचन…

नौडीहा बाजार में कांग्रेस का मिलन समारोह, 3.56 करोड़ की योजनाओं का मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया शिलान्यास

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में सोमवार को कांग्रेस की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *