मधेपुरा में बांसबाड़ी से आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा में आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र मंगलवार शाम से लापता था। बुधवार सुबह उसका शव गांव की बांसबाड़ी से बरामद किया गया। मृतक के गले पर कई निशान और कान से खून निकलने की बात सामने आई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


मामला मधेपुरा सदर प्रखंड के मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत बेरवा गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी जयकांत यादव के करीब 15 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रूपेश मंगलवार शाम से ही लापता था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Sponsored Advertisement


बुधवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए बांसबाड़ी की ओर गई थीं। इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े छात्र के शव पर पड़ी। इसके बाद मृतक के चचेरे भाई ने परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही मिठाई पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

गले पर मिले कई निशान, हत्या की आशंका

इस मामले में एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एफएसएल टीम को बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के कान से खून निकल रहा था और गले पर कई निशान भी मिले हैं। हालांकि, छात्र की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। छात्र की मौत के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Posts

जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, 22 वर्षीय अग्निवीर सुभाष कुमार की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, 22 वर्षीय अग्निवीर सुभाष कुमार की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

गरीबों के निवाले पर डाका! दो नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी, ट्रक समेत तीन गिरफ्तार

गरीबों के निवाले पर डाका! दो नंबर प्लेट लगाकर राशन की कालाबाजारी, ट्रक समेत तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *