79वें जन्मदिन पर लालू यादव को बधाइयों की बौछार, परिवार और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित राबड़ी आवास और पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस बार भी कोई भव्य आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है.

लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले लालू यादव ने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसके बाद वर्ष 1977 में मात्र 29 वर्ष की आयु में पहली बार लोकसभा सांसद बनकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई. वह वर्ष 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और 2004 से 2009 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री का दायित्व संभाला. वर्ष 1997 में आरजेडी के गठन के बाद से वह लगातार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

Sponsored Advertisement

लालू यादव के जन्मदिन पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास के बाहर केक काटकर जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.

वहीं, लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने पिता को मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और परिवार की एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष, सामाजिक सेवा और पिछड़े-दलित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिली है. तेजप्रताप ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय भी अपने पिता को दिया.

इधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया. इस मौके पर परिवार के सदस्य मौजूद रहे. हालांकि तेजप्रताप यादव और रोहिणी आचार्य व्यक्तिगत रूप से समारोह में शामिल नहीं हो सके, लेकिन दोनों ने वीडियो कॉल के जरिए जुड़कर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. जन्मदिन के अवसर पर देशभर से समर्थक और पार्टी नेता उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.

  • Related Posts

    बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार, दो मोबाइल से 53 शिकायतों का खुलासा

    धनबाद। जिले के भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास…

    पलामू में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    पलामू। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और निर्वाचन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *