सहरसा रकिया पंचायत में पंचायत सहयोग शिविर, 30 आवेदन प्राप्त; 20 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

सहरसा। सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रकिया में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से आयोजित शिविर का उद्घाटन सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से किया।

 

Sponsored Advertisement

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 20 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 10 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। निष्पादित मामलों से जुड़े लाभार्थियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। प्रमाण-पत्र मिलने के बाद लाभार्थियों में उत्साह देखा गया।

 

शिविर के दौरान जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सत्तरकटैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुगमता से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने पर भी जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर की जानकारी मिल सके और वे अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करा सकें।

 

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ उठाने और अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने की अपील की। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के महत्व को बताते हुए कहा कि सौर ऊर्जा के अधिक इस्तेमाल से बिजली की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है।

 

शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं और आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की और कई मामलों का तत्काल समाधान किया।

 

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा राजू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राजीव रंजन, सत्तरकटैया के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिला।

Related Posts

रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक; चार घंटे सड़क जाम

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र…

जमुई में निजी क्लीनिक सील करने पर भड़के डॉक्टर, IMA ने 7 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का किया ऐलान

जमुई, शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जमुई जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्रवाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *