जामताड़ा में एसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, 226 वारंट का निष्पादन और 34 वांछित अपराधी गिरफ्तार

जामताड़ा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी शंभु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

Sponsored Advertisement

एसपी ने बताया कि सितंबर 2026 में जिले में कुल 226 वारंट का निष्पादन और गिरफ्तारी की गई है। वहीं विभिन्न कांडों में वांछित 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बैठक के दौरान एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

 

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। स्थायी वारंट समेत सभी प्रकार के वारंटों का निष्पादन करने और लंबित कांडों के अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया। साथ ही लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

गंभीर घटनाओं में शामिल अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ पूर्व में जेल भेजे गए और हाल में जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन करने को भी कहा गया। साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सूचना एकत्र कर लगातार छापेमारी करने और साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।

 

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

 

आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अलग-अलग समय और स्थान पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाने को कहा गया।

 

पूजा कमेटियों के साथ बैठक कर संवेदनशील स्थलों की पहचान, विसर्जन मार्ग का सत्यापन और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सोशल मीडिया ग्रुपों पर निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला अपराध, बाल विवाह और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

नाला में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण, समेकित कृषि प्रणाली और वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी

जामताड़ा। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), जामताड़ा की ओर से एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषिन्नोति) योजना के तहत सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को नाला प्रखंड में जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

सेवा संकल्प अभियान के तहत कायस्थपाड़ा आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों के बीच बांटी खाद्य सामग्री

जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जामताड़ा नगर के कायस्थपाड़ा स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *