नाला में इंडिया गठबंधन की बैठक, 7 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने का ऐलान

जामताड़ा। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष समर माजी ने की। बैठक में गठबंधन के घटक दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया। गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।

 

नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग को प्रभावित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा और लोगों को अभियान के मुद्दों से अवगत कराया जाएगा।

 

सीपीआई के जिला सचिव कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया ने कहा कि 7 अक्टूबर को नाला प्रखंड के बजरंगबली चौक से आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए आगे बढ़ेगा। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने एसआईआर के मुद्दे को लेकर भी केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा और इसे लेकर विरोध जताया।

 

झामुमो युवा मोर्चा के राजू दास ने भी चुनाव आयोग को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को नाला में प्रस्तावित जुलूस में बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर चेतावनी दी कि विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा।

 

बैठक में नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल, सीपीआई जिला सचिव कन्हाई चंद्र मालपहाड़िया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, भवसिंधु लायक, गुलशन अली, तपन राउत, गयाप्रसाद मिर्धा, दयामय घोष, जितेंद्र मंडल, मिहिर मंडल, नारद घोष और साधुचरण माजी समेत इंडिया गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

जामताड़ा में तंबाकू के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 60 दिनों तक चलेगी मुहिम; युवाओं को नशे से बचाने की पहल

जामताड़ा जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के उद्देश्य से गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान…

घर के बाहर खड़ी ग्लैमर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ, चंद मिनटों में गायब हुई मोटरसाइकिल; इलाके में बढ़ी चिंता

जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक ग्लैमर मोटरसाइकिल को निशाना बनाते हुए चोरी कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *