जदयू प्रदेश महासचिव बने रवि प्रकाश मिश्रा, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

गोपालगंज। जनता दल यूनाइटेड यानी जदयू के प्रदेश नेतृत्व ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में रवि प्रकाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले रवि प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव के साथ शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भोरे विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर प्रखंड में जदयू कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है।

प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद रवि प्रकाश मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Sponsored Advertisement

रवि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनसेवा के माध्यम से लोगों से जुड़कर काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

रवि प्रकाश मिश्रा को प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलते ही विजयीपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय समेत जितेंद्र मिश्रा, आरिफ सिद्दीकी, काजू दुबे, दीपक मिश्रा, परवेज आलम, मनोज यादव और जितेंद्र प्रसाद सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवि प्रकाश मिश्रा को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से विजयीपुर और भोरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रवि प्रकाश मिश्रा अपने अनुभव के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

कार्यकर्ताओं ने रवि प्रकाश मिश्रा के प्रदेश महासचिव बनाए जाने को भोरे विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

भागलपुर में घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार गंभीर

भागलपुर: जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर बायपास मोड़ पर घने कुहासे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार सवार दो लोगों…

भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा कमरे में लगी भीषण आग, अनाज-जेवरात समेत एक लाख की संपत्ति राख

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नया टोला मिर्जापुर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। घर की छत पर बने झोपड़ीनुमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *